
सत्य सनातन संस्था द्वारा नगर के पुराना सदर अस्पताल स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के निकट रविवार को सेवा शिविर लगाकर शिव बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने बताया कि संस्था विगत 8 वर्षों से लगातार भोले बाबा के बारातियों का स्वागत भव्य रूप से करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर किया जाता है तथा आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कूड़ापाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर, राजापाड़ा स्थित बुढ़ा शिवनाथ मंदिर एवं दूधनाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात का भी सत्य सनातन संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत सत्कार कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष गौतम कुमार, जिला अध्यक्ष हर्ष भगत, संयुक्त सचिव अजय भगत, सत्यम कृष्णा, मंटू शर्मा, राहुल चौरसिया, प्रिंस वर्मा,चंदन प्रकाश, राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, संतोष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

