जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान |

जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान |

परिवहन आयुक्त, रांची के आदेशानुसार से पाकुड़ के सड़कों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें वाहनों पर लगाए गए हाई बीम लाइट, मल्टी टोन हॉर्न, लोहे के एंगल की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं जितेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा की गई। जांच अभियान देर रात को तक नगर थाना अंतर्गत पाकुड़-पश्चिम बंगाल बायपास रोड मुफस्सिल एवं पाकुड़ थाना मुख्य रोड पर चलाया गया।

जांच के क्रम मे लगभग सौ वाहनों का मल्टी टोंन हॉर्न,हाई बीम लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप एवं वाहन का कागजात की जांच की गई। उक्त वाहनों से मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धाराओं के उल्लंघन करने को लेकर तीन लाख पैंतीस हजार छः सौ पचास रूपये का जुर्माना किया गया। जांच में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के अलावा अमित कुमार राम, अजहद अंसारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *