पाकुड़: प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा |

पाकुड़: प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा |

पाकुड़ पुलिस के द्वारा नगर थाना कांड संख्या 16/26 के प्राथमिकी अभियुक्त बंटी कुम्हार उर्फ विनोद कुमार पाल, पिता सुरेश कुम्हार उर्फ सुरेश कुमार पाल, ग्राम बलिहारपुर, नगर थाना को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले पर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पाकुड़ में सड़क पर आगजनी,

यातायात बाधित करने और डीपीएस स्कूल पथराव मामले में उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *