बिहार विधानसभा में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच मजेदार नोकझोक देखने को मिली। पटना के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र के कपड़े पर सीएम ने सवाल किया, “इतना कपड़ा क्यों पहना है?” इस पर भाई वीरेंद्र ने हंसते हुए जवाब दिया कि “आप ही न दिए हैं भूल जाते हैं।” डिप्टी सीएम ने इसे हल्के अंदाज में समझाया कि मुख्यमंत्री की चिंता है कि कपड़ा थोड़ा कम पहनिए। इस मजाक के बीच भाई वीरेंद्र आर्सेनिक पानी की गंभीर समस्या पर बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कई लोग आर्सेनिक पानी से प्रभावित हैं और सीएम को स्वयं जाकर जांच करनी चाहिए। हालांकि, स्पीकर ने सदन में बहस को रोक दिया। बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में आर्सेनिक पानी की समस्या गंभीर है, जिससे कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा है।

