रुड़की गंगनहर में IIT छात्र आशीष शुक्ला लापता, प्रशासन अलर्ट |

रुड़की गंगनहर में IIT छात्र आशीष शुक्ला लापता, प्रशासन अलर्ट |

रुड़की में गंगनहर की उफनती लहरों ने IIT रुड़की के एमबीए छात्र आशीष शुक्ला को निगल लिया। बुधवार को धूप में आशीष अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क में समय बिता रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नहर में जा गिरे। बहाव इतना तेज था कि आशीष को संभलने का मौका नहीं मिला।

मौके पर मौजूद दोस्त चिल्लाते रहे और लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आशीष लहरों में कहीं गुम हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचकर नहर के कोने-कोने की तलाश कर रहे हैं। वाराणसी में परिवार का हाल बुरा है। प्रशासन ने बार-बार नहर किनारे जाने और सेल्फी/मस्ती से बचने की चेतावनी दी है। हादसा लापरवाही का खौफनाक परिणाम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *