नई दिल्ली में संसद भवन के मकर द्वार के बाहर विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में जनता और किसानों के हितों की अनदेखी की है। विपक्ष का कहना है कि इस डील से देश की आर्थिक और कृषि सुरक्षा पर असर पड़ सकता है और किसानों के साथ भी धोखा हुआ है। इसी के चलते किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया। सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी चिंता और विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि देश के सम्मान को नजरअंदाज कर विदेश नीतियों में समझौता करना स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और सरकार पर दबाव बनाने के साथ-साथ जनता में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। विपक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि देश के हितों को प्राथमिकता देना ही सरकार की जिम्मेदारी है।

