हजारीबाग में सुदेश कुमार चन्द्रवंशी का संकल्प पत्र जारी |

हजारीबाग में सुदेश कुमार चन्द्रवंशी का संकल्प पत्र जारी |

हजारीबाग में सुदेश कुमार चन्द्रवंशी का संकल्प पत्र विमोचित, स्वच्छ और आधुनिक शहर का विज़न प्रस्तुत हजारीबाग में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी का संकल्प पत्र आज विधायक जनसेवा कार्यालय परिसर में विधिवत् विमोचित किया गया। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बरही विधायक मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संकल्प पत्र में हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने का विज़न प्रस्तुत किया गया है।

इसमें अत्याधुनिक गौशाला निर्माण, डेली मार्केट का आधुनिकीकरण, पिंक टॉयलेट और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, हर घर जल आपूर्ति सुदृढ़ करने, कुओं-तालाबों के संरक्षण और नए चापाकल लगाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक शौचालय, वेंडर प्वाइंट, आधुनिक बस स्टैंड, पार्किंग व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की योजना शामिल है। कचरा मुक्त शहर के लिए वैज्ञानिक डंप यार्ड और आधुनिक मशीनों से सफाई व्यवस्था लागू करने का संकल्प लिया गया है। युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम, छात्रों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय तथा सभी वार्डों में वार्ड कार्यालय स्थापित करने की भी घोषणा की गई। महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि जनता के सहयोग से हजारीबाग को आदर्श नगर बनाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *