राम भक्त सेवा दल ने की जिले के हरिगंज में बैठक |

राम भक्त सेवा दल ने की जिले के हरिगंज में बैठक |

जिले के हरिगंज में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक बैठक आहुत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 150 वर्षों से भी पुराने शिव मंदिर में कई वर्षों से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है।इस बार संगठन की मदद से शिवरात्रि पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी एवं महाप्रसाद, बाउल गीत के साथ भक्ति जागरण कार्यक्रम किया जाएगा।

रंकुश मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालदा से भजन गायिका तुलिका मंडल एवं नयन मंडल व पाकुड़ सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भक्ति गीत के मशहूर सिंगर रंजीत राणा आएंगे। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनातनी राहुल कुमार सिंह, संगठन के सम्मानित सदस्य रंकुस मंडल, रीता मंडल, उत्तम मंडल, प्रदीप मंडल, रतन मंडल, सामोल मंडल, अभिजीत मंडल एवं तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *