भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने लिए सौभाग्य और सम्मान बताया। जडेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान उनके विचारों की स्पष्टता, ऊर्जा और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण बेहद प्रेरणादायक रहा।

वहीं रिवाबा जडेजा ने इसे केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं जो भारत, उसकी संस्कृति और भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस बातचीत से यह संदेश भी सामने आया कि भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और मजबूत नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

