संसद के बजट सत्र के 11वें दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर अपनी बात रखी। उन्होंने भाषण की शुरुआत मार्शल आर्ट के ग्रिप और चोक से तुलना करते हुए की और कहा, “राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है।” राहुल ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय किसानों के हित कुचल दिए गए और भारत को बेचा गया। उन्होंने अनिल अंबानी और एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा कि आज दुनिया AI और डेटा के युग में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन बजट में इस खतरे के समाधान का कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय डेटा सबसे कीमती है और अमेरिका को सिर्फ डेटा चाहिए। संसद में उनके भाषण के दौरान हंगामा और शोर-शराबा भी देखने को मिला। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर गाली-गलौच का आरोप लगाया।

