जी.एम. इंटर कॉलेज के छात्रों ने पतरातु डैम भ्रमण में सीखा उद्योग और पर्यटन का महत्व |

जी.एम. इंटर कॉलेज के छात्रों ने पतरातु डैम भ्रमण में सीखा उद्योग और पर्यटन का महत्व |

हजारीबाग के जी.एम. इंटर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पतरातु डैम का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण और उद्योग धंधों के प्रभाव से प्रत्यक्ष अवलोकन कराना था। प्राचार्य श्री शम्भु कुमार ने विद्यार्थियों को रवाना करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दोनों में वृद्धि होती है।

शिक्षक श्री विनय कुमार ने औद्योगिक विकास और अर्थव्यवस्था की जानकारी दी, जबकि श्री आशीष पांडे ने डैम के क्षेत्र उन्नति में योगदान समझाया। श्री मनोज राणा ने प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिका प्रिया कुमारी ने पर्यावरण और प्राकृतिक वातावरण की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *