नगरपालिका चुनाव: व्यय जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक |

नगरपालिका चुनाव: व्यय जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक |

निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक श्री रविराज शर्मा एवं व्यय प्रेक्षक श्री पंकज नारायण द्वारा बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथ) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षकों ने एसएसटी प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन, अवैध नकदी, शराब एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास पर सख्ती से रोक लगाई जा सके। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित इसके उपरांत नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में भाग ले रहे सभी महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन व्यय की जांच हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय से संबंधित अभिलेखों के संधारण, व्यय रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि, वाउचर एवं बैंक खाते के माध्यम से किए गए भुगतान की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रेक्षकों द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन व्यय का विवरण निर्धारित प्रपत्रों में समयबद्ध एवं सही रूप से संधारित करना अनिवार्य है। बैठक में उम्मीदवारों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *