
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पहले ही दिन बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को प्रस्तावित कलश यात्रा से पहले कलश वितरण के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत सात महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा ग्वालियर से करीब 45 किलोमीटर दूर डबरा में हुआ, जहां पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा द्वारा निर्मित नवग्रह मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

