वलसाड में बड़ा हादसा: हाईवे पर चलते-चलते होटल में जा घुसा टैंकर

वलसाड में बड़ा हादसा: हाईवे पर चलते-चलते होटल में जा घुसा टैंकर

गुजरात के वलसाड में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार टैंकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे। टैंकर के अचानक भीतर घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि टैंकर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा था, जिससे किसी बड़े रासायनिक हादसे की आशंका बनी हुई थी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *