
इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में अन्नदा कॉलेज के मोहित कुमार को ब्रॉन्ज दिल्ली में आयोजित 5वें इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में अन्नदा महाविद्यालय, हजारीबाग के छात्र मोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मोहित कुमार महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी कैडेट भी है, जिससे उनके अनुशासन और खेल कौशल का परिचय मिलता है। मोहित कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है। आईक्यूएसी (IQAC) समन्वयक डॉ बरनागो बनर्जी ने इसे गुणवत्ता आधारित शिक्षा एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का सकारात्मक परिणाम बताया। वहीं प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा यादव ने मोहित कुमार की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मोहित कुमार की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से अन्नदा महाविद्यालय सहित पूरे हजारीबाग में हर्ष का माहौल है।

