
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर गली में भाजपा समर्थित महापौर उम्मीदवार सुदेश कुमार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बरही विधायक मनोज यादव ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में चुनाव संयोजक अशोक यादव, भाजपा ओबीसी मौर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, सह संयोजक हरिश श्रीवास्तव, सह संयोजक दिनेश सिंह राठौड़, सह संयोजक आलोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, विजय वर्मा, अजीत चंद्रवंशी, मनोरमा राणा, महेंद्र बिहारी, रामप्रवेश ठाकुर, राजकरण पांडे, मनोज श्रीवास्तव, जितेंद्र जैन, राजेंद्र प्रसाद, सुमन कुमार, विनोद झुनझुनवाला, मेहुल खंडेलवाल, शैलेश चंद्रवंशी, ऋषि शर्मा, राजेश चंद्रवंशी, महेंद्र ठाकुर, सरदार सतपाल सिंह, सरदार करतार सिंह,शेफाली गुप्ता,ज्योत्सना देवी, देवेंद्र जैन, पप्पू जैन, राजेश जैन, संतोष जैन, संजय जैन (अजमेरा), श्याम किशोर प्रसाद , सहित सैकड़ों समर्थक व आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा समर्थित महापौर उम्मीदवार सुदेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

