केरेडारी, झारखंड – केरेडारी मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी की आंखों में आंसू ला दिए। बेलतू गांव के छात्र ओम प्रकाश शनिवार को मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रहे थे कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनका बायाँ पैर टूट गया। घायल हालत में ओम प्रकाश परीक्षा देने असमर्थ थे।

लेकिन पिता रामबृक्ष साव ने बेटे के सपनों को अधूरा नहीं होने दिया। सोमवार को उन्होंने बेटे को कंधे पर उठाया और केरेडारी चौक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए उसे केरेडारी प्लस टू विद्यालय के परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। यह दृश्य न केवल परीक्षा केंद्र पर उपस्थित लोगों के लिए बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ। पिता की ममता और संकल्प ने साबित कर दिया कि कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा और बच्चों के सपनों के प्रति समर्पण सबसे बड़ी ताकत है
