शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 350 अंक उछला |

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 350 अंक उछला |

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार, 10 फरवरी को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 350 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,950 के पार पहुंच गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 357.66 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 84,423.41 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 106.70 अंक या 0.41 फीसदी की मजबूती के साथ 25,974.00 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह तेजी विदेशी निवेशकों की वापसी और अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील से जुड़ी सकारात्मक खबरों के चलते देखने को मिली, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *