इजरायल ने अमेरिका को दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी |

इजरायल ने अमेरिका को दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी |

अमेरिका लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वाशिंगटन दौरे की तैयारी ने अमेरिका-ईरान वार्ता और मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर चिंताएं और गहरा दी हैं। इजरायल के रक्षा अधिकारियों ने ईरान के बढ़ते बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बताया है।

उनका कहना है कि तेहरान की सैन्य क्षमताओं में तेजी से हो रहा इजाफा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बनता जा रहा है। इजरायल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ईरान तय की गई बैलिस्टिक मिसाइल ‘रेड लाइन’ को पार करता है, तो इजरायल अमेरिका के समर्थन के बिना भी अकेले तेहरान पर सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। इस घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में संभावित टकराव और कूटनीतिक प्रयासों के भविष्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *