स्पेसएक्स के फाउंडर और दिग्गज उद्योगपति एलॉन मस्क ने एक बार फिर अंतरिक्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। मस्क ने चांद पर एक खुद से विस्तार होने वाला शहर बसाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह की तुलना में चांद पर कम समय में शहर बसाना संभव है। एलॉन मस्क के मुताबिक, आने वाले वर्षों में पहले चांद पर शहर बसाने पर ध्यान दिया जाएगा, जिसके बाद मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले उनका फोकस मंगल ग्रह था, लेकिन फिलहाल रणनीति में बदलाव करते हुए चांद को प्राथमिकता दी गई है। मस्क का मानना है कि चांद पर शहर बसाने से भविष्य में मंगल मिशन को भी गति मिलेगी। स्पेसएक्स लंबे समय से अंतरिक्ष में मानव बसावट को लेकर योजनाएं बना रहा है।
