
गीता नेशनल पब्लिक स्कूल में आज, 9 फरवरी 2026 को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को उजागर करना था। समारोह का उद्घाटन स्कूल संस्थापक और मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार श्रीवास्तव, एचडी पवन मेहता, विज्ञान शिक्षक अनुज कुमार एवं अन्य सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों ने भाग लिया और सोलर पावर इरिगेशन, न्यूक्लियर पावर प्लांट, वॉयरलैस इलेक्ट्रिसिटी, ग्लोबल वार्मिंग, वाटर साइकिल, नया संसद भवन सहित कई आकर्षक वर्किंग मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप में दिखाया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला, जिससे यह आयोजन सफल और प्रेरक साबित हुआ।
