प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत का UPI सिस्टम जल्द ही मलेशिया में शुरू होगा, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने नए भारतीय कॉन्सुलेट खोलने का भी ज़िक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है, जो भारत और मलेशिया के बीच “जीता-जागता पुल” है।

उन्होंने सांस्कृतिक समानताओं, भाषा, संगीत और भोजन का ज़िक्र करते हुए रिश्तों को दिल से जुड़ा बताया। प्रधानमंत्री ने भारत को इन्वेस्टमेंट और ट्रेड हब बताते हुए कहा कि भारत आज दुनिया का भरोसेमंद साझेदार बन चुका है। यह 2026 का उनका पहला विदेश दौरा है।

