चीनी मांझे को लेकर सियासी चर्चा तेज, अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो |

चीनी मांझे को लेकर सियासी चर्चा तेज, अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो |

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर की छत पर आकर गिरी एक कटी पतंग दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने लिखा कि पतंग में चीनी मांझा लगा हुआ प्रतीत हो रहा है, जो बेहद खतरनाक है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर सख्त फैसला लिया है। सरकार के नए प्रावधान के तहत अगर चीनी मांझे से किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसे हत्या का मामला माना जाएगा। यह फैसला चाइनीज़ मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जानलेवा घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *