एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के “4 रुपये” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। तेलंगाना के निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह हिमंत विश्व शर्मा को “दो रुपये” दे रहे हैं और उन पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।

दरअसल, हिमंत विश्व शर्मा ने हाल ही में “मिया मुस्लिम” शब्द को लेकर बयान दिया था, जिस पर सियासी विवाद गहराया हुआ है। असम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है, जिससे राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है।

