फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: उपायुक्त ने जिलेवासियों से दवा सेवन की अपील की |

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: उपायुक्त ने जिलेवासियों से दवा सेवन की अपील की |

जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित एमडीए आईडीए अभियान आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले में चलाया जाएगा।अभियान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में फाइलेरिया रोधी दवा सेवन करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रोजेक्ट जागृति के तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में इस अभियान के दौरान लगभग 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने दवा का सेवन किया था,

जो सराहनीय उपलब्धि रही। इस वर्ष लक्ष्य है कि शत प्रतिशत पात्र लोग दवा का सेवन करें, जिससे जिले को पूर्ण रूप से फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसका संक्रमण दवा सेवन से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वितरित की जाने वाली दवाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं प्रभावी हैं, अतः किसी भी प्रकार की झिझक या भ्रम में न रहें और निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *