बिहार में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। विधान परिषद में नीतीश ने राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी से टोपी हटाने को कहा, जिसे अब्दुल बारी ने सम्मानपूर्वक उतार दिया। इसके अलावा सीएम ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और उनकी राजनीतिक गतिविधियों और विधायकों से कथित धन वसूली पर सवाल उठाए।

नीतीश कुमार ने बजट सत्र में यह भी बताया कि अगले 5 साल में बिहार में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने और 1 करोड़ नौकरी व रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है। इसके लिए औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा।

