नगरपालिका चुनाव 2026: नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण |

नगरपालिका चुनाव 2026: नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण |

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण नगरपालिका निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के प्राप्ति, पंजीकरण एवं निष्पादन की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।सामान्य प्रेक्षक एवं उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा

कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत एवं सूचना का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को अविलंब संबंधित कोषांग एवं पदाधिकारियों तक प्रेषित किया जाए तथा उस पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया।सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि नियंत्रण कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां से संपूर्ण गतिविधियों की निगरानी की जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए प्रभावी संचार एवं समन्वय आवश्यक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *