आज शुक्रवार को कैमूर से सीपीआई एमएल ने अपनी मांगों को लेकर निकाला विरोध मार्च, किया समाहरणालय का घेराव,डीएम को सौंपा ज्ञापन, यह आक्रोश मार्च भभुआ के एसवीपी कॉलेज से निकाला गया, जो पूरा शहर में होते हुए समाहरणालय पहुंचा उसके बाद लिच्छवी भवन पर धरना प्रदर्शन किए, इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। वहीं कॉमरेड के मुख्य वक्ता अशोक बैठा ने बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले तथा अखिल भारतीय खेल मजदूर किसान सभा जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में पटेल कॉलेज के प्रांगण से यह जुलूस निकाला गया है, इस क्रम में आम जनता पार्टी कार्यकर्ता तथा संगठन के साथी इंकलाब जिंदाबाद,दुनिया के मजदूर एक हो,सशस्त्र कृषि क्रांति को तेज करो,आवास विभिन्न को 5 दिसंबर जमीन तथा आवास दो महंगाई पर रोक लगाव आदि का नाम लगाते हुए धरना स्थल पर बैठ गए।

अशोक बैठने कहा कि हमारे जिला में शासन प्रशासन गरीबों के प्रति उदासीन है समाहर्ता जिला मजिस्ट्रेट के आदेश निर्देश को उनके कनीय अधिकारी नहीं मानते हैं नहीं सुनते हैं,और अपनी मनमानी करते हैं, नतीजा यह है कि बिना घूस लिए गरीबों का कोई काम नहीं होता, इससे गरीब विशेष कर दलित महादलित के लोग काफी परेशान है,जिला के सभी अंचल अधिकारी कर्मचारी परिमार्जन बगैर पैसे के नहीं करते हैं, यही नहीं बिहार सरकार भी सुस्त है या इन अधिकारियों से डरी हुई है, इसलिए हम लोग मांग करते हैं कि सरकारी जमीन को भू माफियाओं से बचाया जाए और भूमिहीन लोगों को वह जमीन देकर उन्हें बसाया जाए, अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम लोग जान भी दे देंगे, लेकिन मजदूर गरीब अतिपिछड़ों पर शासन प्रशासन का अत्याचार नहीं होने देंगे।

