भारत-अमेरिका समझौते पर घमासान, तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को घेरा |

भारत-अमेरिका समझौते पर घमासान, तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को घेरा |

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “ऐसा कोई मुद्दा ही नहीं है। देश को बेचने वाला सदन में बैठा है। राहुल गांधी देश को बेच रहे हैं।” तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी बेवजह अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता संसद के भीतर रहकर देश की नीतियों पर सवाल उठाकर भारत की छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब ऐसे बयानों की सच्चाई समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी। इस बयान के बाद बिहार समेत राष्ट्रीय राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी हलकों में इसे लेकर चर्चा जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *