मोहन यादव ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्या गुरुकुल का भी दौरा किया, जहाँ संस्कार, साधना और आत्मबल से परिपूर्ण वातावरण ने मन को अपार शांति प्रदान की। मोहान यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का साधन है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी ताकि जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन और ऊर्जा बनी रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग अब भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। यह कार्यक्रम योग के महत्व को बढ़ावा देने और समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के लिए आयोजित किया गया।
