
बीते दो दिनों की तेजी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं। MCX पर चांदी का वायदा भाव एक झटके में करीब 24,000 रुपये प्रति किलो तक गिर गया, जबकि सोने की कीमत में भी 4,500 रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई। इस अचानक आए क्रैश से निवेशकों में हलचल मच गई है। बाजार जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।
