
5 फरवरी को मेटल कंपनियों के शेयरों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। भारी बिकवाली के दबाव के चलते मेटल स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक टूट गया। हालांकि, कारोबार के अंत तक इंडेक्स ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई। गौरतलब है कि इससे पहले लगातार तीन सत्रों तक मेटल शेयरों में मजबूती देखने को मिली थी। लेकिन मुनाफावसूली और बाजार के दबाव के कारण निवेशकों ने इस सेक्टर में बिकवाली का रुख अपनाया, जिसका सीधा असर मेटल इंडेक्स पर पड़ा।

