संसद परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर फिसलकर गिरने लगे। उस समय सीढ़ियों पर विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही शशि थरूर का संतुलन बिगड़ा, पास में मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। अखिलेश यादव ने फौरन आगे बढ़कर शशि थरूर को सहारा दिया और सुरक्षित खड़ा किया। घटना के बाद शशि थरूर पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही पलों में हुआ, लेकिन अखिलेश यादव और सुरक्षाकर्मी की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। संसद परिसर में नेताओं और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली।

