FSSAI को मजबूत करने की मांग, संसद में राघव चड्ढा का जोरदार भाषण 

FSSAI को मजबूत करने की मांग, संसद में राघव चड्ढा का जोरदार भाषण 

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में खाने में मिलावट का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़े स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, जहां लोग अनजाने में “धीमा जहर” खा रहे हैं। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि दूध में यूरिया, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन, पनीर में कास्टिक सोडा, मसालों में ईंट का चूरा, शहद में रंग और आइसक्रीम में डिटर्जेंट तक मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलावट बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है। राघव ने FSSAI को मजबूत करने, सख्त जुर्माने और मिलावटी उत्पादों को सार्वजनिक रूप से वापस बुलाने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *