कामेश्वर महथा उर्फ़ डब्लू महथा के नेतृत्व में JMM समर्थकों ने दिखाई एकजुटता

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाघमारा प्रखंड समिति के बैनर तले आयोजित समारोह में हजारों समर्थकों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक और सफल बनाया। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य कामेश्वर महथा उर्फ़ डब्लू महथा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया।और कामेश्वर महथा उर्फ़ डब्लू महथा के साथ में प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार रवानी और प्रखंड सचिव मनसा राम मुर्मू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति पार्टी समर्थकों की कटिबद्धता और आस्था स्पष्ट रूप से देखी गई। युवा मोर्चा धनबाद के केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महथा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री का ओजस्वी भाषण युवाओं में नया जोश भरने वाला रहा और यह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी समर्थक मुख्यमंत्री के बताए रास्तों पर चलकर झारखंड को और मजबूत और सशक्त बनाएंगे तथा राज्य की अस्मिता और संप्रभुता की रक्षा सुनिश्चित करेंगे। समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज, हजारों युवाओं की मौजूदगी और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद”, “युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद” जैसे गगनचुंबी नारों ने पूरे गोल्फ ग्राउंड को जोश और ऊर्जा से भर दिया। युवा मोर्चा धनबाद ने पहली बार इस नए तेवर और अंदाज के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे लोगों की निगाहें स्वतः उस ओर खिंचती चली गईं। 54वां स्थापना दिवस झामुमो के लिए उत्साह, एकजुटता और पार्टी समर्थकों की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *