
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर-2 को लेकर मुंबई से बड़ी खबर। मुंबई पुलिस ने फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में क्रू ने बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, शूटिंग के दौरान अभिनेता संजय दत्त और पूरा क्रू मौजूद था। फिल्म का यह शेड्यूल 30 जनवरी से चल रहा था, जिसमें फोर्ट परिसर को पाकिस्तान की पुरानी गलियों जैसा बनाया गया था। धुरंधर-2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज़ किया गया और फिल्म 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर आने वाली है। निर्देशक आदित्य धर ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।

