उत्तराखंड से दुखद खबर। देहरादून जिले के कालसी इलाके में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक पैसेंजर बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। 6-7 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। SDRF की टीमें मौके पर बचाव और राहत कार्य में लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए और सभी मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट रखा। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके उन्नत मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।

