India-US Trade Deal का असर, शेयर बाजार में बंपर उछाल |

India-US Trade Deal का असर, शेयर बाजार में बंपर उछाल |

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के ऐलान का असर मंगलवार, 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों में साफ नजर आया। निवेशकों के जोश के बीच बाजार में पिछले 5 साल की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,500 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,850 के पार पहुंच गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ घटाने के ऐलान के बाद बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 2,510.72 अंक या 3.07% की तेजी के साथ 84,177.18 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 762.60 अंक या 3.04% उछलकर 25,851 के ऊपर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रेड डील से जुड़े सकारात्मक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है, जिससे बाजार में यह बड़ी तेजी देखने को मिली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *