राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार, 3 फरवरी को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 100 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि घने कोहरे के कारण फ़्लाइट ऑपरेशन CAT III परिस्थितियों में चल रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी या रुकावट हो सकती है। यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ़्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

