पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की घटना के दौरान महिला यातायात सिपाही तारा कुमारी (कांस्टेबल संख्या–3150) ने साहसिक कदम उठाया। अपनी सामान्य यातायात ड्यूटी छोड़कर उन्होंने बिना किसी उपकरण के सीधे नदी में छलांग लगाई और डूब रहे बाप-बेटे को बचाने का प्रयास किया।

सैकड़ों मूकदर्शक तमाशा देख रहे थे, लेकिन इस जांबाज सिपाही ने मानवता और कर्तव्य की मिसाल पेश की। उनका यह साहस पूरे शहर के लिए प्रेरणा बन गया। ट्रैफिक पुलिस की इस बहादुर महिला को हमारा सलाम है, जिन्होंने साबित किया कि कर्तव्य और मानवता की कोई सीमा नहीं होती।
