नई दिल्ली में नायब सैनी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से स्नेहिल शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंजाब में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत बजट’ को हर व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का ऐतिहासिक कदम बताया गया।

बैठक में आदमपुर एयरपोर्ट का नाम ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ करने का स्वागत भी किया गया। नायब सैनी ने इसे सामाजिक समरसता और समावेशी राष्ट्र निर्माण का संदेश बताया और प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया।

