गांधी चौक हादसे के बाद मृतक परिवार ने प्राथमिकी वापसी की मांग की |

गांधी चौक हादसे के बाद मृतक परिवार ने प्राथमिकी वापसी की मांग की |

27 जनवरी को हुई सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासन द्वारा दर्ज प्राथमिकी की वापस की मांग लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण गत 27 जनवरी को गांधी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद उपद्रवियों द्वारा शहर में पत्थरबाजी करने, जबरन दुकान बंद करने एवं डीपीएस विद्यालय के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व तोड़फोड़ करने के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा 67 नामजद एवं 550 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसी मुद्दे पर मृतक के माता पिता के साथ दर्जनों महिलाएं आवेदन लेकर नगर थाना पहुंची, जहां उनलोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बातें रखीं। पीड़ित परिवार ने मामले को रफा दफा करने का विनम्र अनुरोध किया।

पीड़ित परिवार ने अखबारनवीसों के समक्ष कहा कि जो भी घटना हुई है वो सभी उनके मृतक पुत्र के लिए किया गया, जिसपर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया है। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपना बेटा को खोया है, अब कानूनी दावं पेच में किसी और के बेटों का भविष्य ख़राब नहीं करना चाहते हैं, लिहाजा प्रशासन से उनलोगों ने मामले को समाप्त करने का लिखित आवेदन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *