हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद एक ही पक्ष के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में आनंद नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दूसरे गुट की

ओर से भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मामले में दोनों गुटों के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

