मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय बजट 2026-27 पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन वाला बजट बताया। इस अवसर पर यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के आम जन के जीवन को सरल बनाने में मदद करेगा। बजट में 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का विकास खर्च, सुदृढ़

इन्फ्रास्ट्रक्चर और सात रेल कॉरिडोरों के निर्माण के लिए प्रविधान किया गया है। इसके अलावा आयुष सेक्टर और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रयास भी बजट में शामिल हैं।

