केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गांवों पांडेयपूरा कलां, बेलतु,जमीरा,पांडू,तरहेसा, गोपदा,जोरदाग,चट्टी बारियातु, सलगा, कराली,बेला पेटो,केरेडारी, गर्री कलां में संत रविदास जयंती का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ,जिसमें बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय रोशन लाल चौधरी ने विशेष रूप से भाग लिया। विधायक रौशन चौधरी ने इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संत रविदास के जीवन दर्शन, समानता,भक्ति और सामाजिक न्याय के संदेश को याद किया तथा लोगों को एकजुट रहने और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। शोभायात्रा करालीऔर केरेडारी रविदास मोहला से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए शोभायात्रा को केरेडारी चौंक में दोनों झांकियां शामिल हुए। सभी ने संत रविदास की शिक्षाओं पर चर्चा की और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

मौके पर कार्यक्रम में केरेडारी के सांसद मंडल प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू केंद्रीय सदस्य भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा,बैजनाथ शर्मा,राज कुमार रवि,प्रमुख सुनीता देवी,प्रेमरंजन पासवान परमेश्वर राम,मुकेश कुमार,रामवृक्ष बेनीपुरी,सुजीत भारती, आकाश भारती,उपेंद्र राम,बिनोद राम,अर्जुन राम,कृष्णा राम,मिथलेश राम,इंदर राम,प्रभु राम,जागेश्वर राम,सुरेंद्र राम, प्रमोद कुमार रवि, गणेश कुमार, नरेश कुमार यादव, शेर सिंह, अनिल राम, विनोद राम ,संतोष राम लक्ष्मण राम ,सिकंदर राम,एवं दर्जनों महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केरेडारी के सांसद मंडल प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू केंद्रीय सदस्य भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, जागेश्वर कुमार,बैजनाथ शर्मा,राज कुमार रवि, जागेश्वर राम, सुरेंद्र राम, प्रमोद कुमार रवि, गणेश कुमार, नरेश कुमार यादव, शेर सिंह, अनिल राम, विनोद राम ,संतोष राम लक्ष्मण राम ,सिकंदर राम, समेत सैकड़ों महिलाएं-पुरुष विभिन्न गांवो के स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

