केरेडारी बड़कागांव:— डीएमएफटी मद से बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत में जुगल प्रजापति के घर से जुगल करमाली के घर होते हुए दिया टोला स्कूल तक पथ निर्माण का शिलान्यास बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत रूप से किया। विधायक रौशन लाल चौधरी ने का कि पथ निर्माण कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण कनेक्टिविटी को

मजबूती प्रदान करेगा। सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आम जनता को विशेष सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीण एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

