आज दिनांक 1फरवरी 2026 को सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स धनबाद चैप्टर के द्वारा अपने सदस्यों के लिए एक क्रिकेट मैच (ऊर्जा कप ) का आयोजन सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल ,नावाडीह में किया गया । विगत 6 वर्षों से इस तरह का आयोजन सहोदया धनबाद के द्वारा किया जा रहा है । दो टीम सहोदया स्टोरमर्स और सहोदया फाल्कनस बीच मुकाबला हुआ । टीम फाल्कन्स के कप्तान द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के प्राचार्य मदन कुमार सिंह एवं उप कप्तान आईएसएल झरिया के प्राचार्य हेमंत कुमार ठाकुर थे। टीम स्टोरमर्स के कप्तान डी ए वी अलकुशा के प्राचार्य सुब्रतो मोदक एवं उप कप्तान डी सी ई टी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वासुदेव कुमार थे। टॉस जीत कर टीम फाल्कन्स के कप्तान मदन कुमार सिंह ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम फाल्कन्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए , जवाब में स्टोरमर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाया , इस प्रकार सहोदया स्टोरमर्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया । फाल्कन्स टीम की ओर से कप्तान मदन कुमार सिंह के सर्वाधिक नाबाद 63 रन के योगदान के लिए बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला।

आईएसएल सुदामडीह के प्राचार्य संतोष कुमार राम ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला। स्टोरमर्स की ओर से कप्तान सुब्रतो मोदक ने 62 रन की अच्छी पारी खेली। जीजीपीएस स्कूल, धनबाद के प्राचार्य सुदीप कुमार ठाकुर की बेहतरीन बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्राचार्यो, निदेशकों के बीच हुए इस मैत्री मैच को सब ने सराहा और इस तरह के आयोजन के लिए सहोदया धनबाद का धन्यवाद दिया। प्रतिदिन के विद्यालय के कार्य एवं तनावपूर्ण जीवन से विश्राम लेकर क्रिकेट मैच खेलना एक सुखद अनुभव रहा। आईएसएल झरिया , दून पब्लिक स्कूल,सेंट जेवियर इंटरनेशनल, मॉन्टफोर्ट एकेडमी, द्वारिका मेमोरियल ,झारखंड पब्लिक स्कूल, पेमिया ऋषिकेश, संस्कार ज्ञानपीठ, डी ए वी अलकुशा, जीजीपीएस, डी सी ई टी, आई एस एल सुदामडीह समेत 20 विद्यालयों के प्राचार्य , निदेशक मौजूद थे सभी ने बेहतरीन टीम भावना से मैच खेला और मैच का लुत्फ उठाया । सहोदया धनबाद की चेयरपर्सन सरिता सिन्हा ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मौके पर आईएसएल भूली के पूर्व प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य इंद्रनाथ सिन्हा, उपप्राचार्य कृष्णा विश्वास समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

