मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोबो प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार |

मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोबो प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार |

मानस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामडी में मैथ कोडर द्वारा आयोजित रोबो प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। आर्ट बोर्ड (आर्डिनो UNO) – तृतीय पुरस्कार इस श्रेणी में कक्षा 6 के विद्यार्थियों — यश आनंद, आर्यन मिश्रा, राजवीर सिंह एवं आराध्य जायसवाल — ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। रोबो रेस विजेता रोबो रेस प्रतियोगिता में शगुन राठौर (कक्षा 7), अद्विका कुमारी (कक्षा 8), स्वयम सिंह (कक्षा 8) एवं अनुपम कुमार पांडे (कक्षा 8) ने विजेता स्थान प्राप्त किया। रोबो सॉकर गेम विजेता रोबो सॉकर गेम श्रेणी में भी शगुन राठौर (कक्षा 7), अद्विका कुमारी (कक्षा 8), स्वयम सिंह (कक्षा 8) एवं अनुपम कुमार पांडे (कक्षा 8) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान अर्जित किया। इस सफलता के पीछे रोबोटिक्स शिक्षकों श्री राजीव कुमार एवं श्री मुरलीधर के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी विद्यालय परिवार द्वारा विशेष सराहना की गई।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के संचालक श्री राकेश कुमार एवं विद्यालय की सह-संस्थापक श्रीमती सीमा सिंह ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही, इस अवसर पर श्री राकेश कुमार एवं श्रीमती सीमा सिंह द्वारा रोबोटिक्स टीम के निरंतर परिश्रम, लगन एवं समर्पण की सराहना करते हुए टीम को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा उपाध्याय एवं उप-प्राचार्या श्रीमती रीता ड्रोलिया ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के अनुशासन, तकनीकी रुचि एवं टीम भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, तकनीकी रुचि एवं विद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मापदंडों का सुसंगत प्रमाण है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *