क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में दिनांक 30 जनवरी 2026 को बरमसिया, धनबाद में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती की मातृ शक्ति जिला प्रमुख श्रीमती रीना साहू जी ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमान मुकुल पांडे जी द्वारा किया गया एवं प्रतियोगिता के संयोजक श्रीमान अरुण पाठक जी रहे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व मेयर श्रीमान चंद्रशेखर अग्रवाल जी उपस्थित रहे। साथ ही क्रीड़ा भारती की मातृ शक्ति क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती शकुंतला मिश्रा जी, प्रांत प्रमुख श्रीमान फूल सिंह जी, अखिल मंत्री क्रीड़ा भारती श्रीमान संजय तिवारी जी, प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान कौशल जी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्रीमान वीरेंद्र साहू जी, “पंख – एक नई दिशा” संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता जी, “नया सवेरा” संस्था के अध्यक्ष मंडल जी तथा क्रीड़ा भारती की सक्रिय सदस्य श्रीमती माही

देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं की 20 कबड्डी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों में खेल के प्रति जबरदस्त जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेल को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल कराने की दिशा में जन-जागरूकता फैलाना है। क्रीड़ा भारती का लक्ष्य है कि देश के हर जिले में कबड्डी को लोकप्रिय बनाया जाए, युवाओं को प्रशिक्षण, संसाधन एवं मंच उपलब्ध कराया जाए ताकि भारत कबड्डी के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बन सके।

