उत्तराखंड को Wings India 2026 में “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” का पुरस्कार मिला। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और MoCA सचिव समीर कुमार सिन्हा ने यह सम्मान प्रदान किया। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की टीम इस अवसर पर मौजूद रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि

यह पुरस्कार राज्य की प्रभावी विमानन नीति, प्रशासनिक समन्वय और हवाई संपर्क के विस्तार का प्रमाण है। प्रदेश में विमानन विकास से पर्यटन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।

